अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा

Jul 25, 2026 - 20:55
0 0
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा

block-350 block-350

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पंकज पुत्र राजेश कुमार, निवासी ग्राम अहरमाई, थाना निधौली कलां, जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना निधौली कलां में मुकदमा अपराध संख्या 117/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User