कलेक्ट्रेट गेट विवाद: भाकियू (टिकैत) जिलाध्यक्ष अजय कटियार समेत कई हिरासत में

Jul 24, 2026 - 10:09
0 1
कलेक्ट्रेट गेट विवाद: भाकियू (टिकैत) जिलाध्यक्ष अजय कटियार समेत कई हिरासत में

block-350 block-350

कलेक्ट्रेट गेट विवाद: भाकियू (टिकैत) जिलाध्यक्ष अजय कटियार समेत कई हिरासत में

फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट पर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने होमगार्ड की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई की रात कलेक्ट्रेट पर तैनात होमगार्ड शिवपूजन की शिकायत पर अजय कटियार सहित सात नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारी और समर्थक वाहन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा मुख्य गेट खुलवाने का दबाव बनाने लगे। गेट न खुलने पर कथित रूप से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। गुरुवार को सीओ सिटी अभय वर्मा के नेतृत्व में फतेहगढ़, शहर कोतवाली और कादरीगेट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अजय कटियार को उनके आवास से हिरासत में लिया।

पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे एकतरफा बताया है। संगठन का कहना है कि किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है। पुलिस और किसान संगठन दोनों अपने-अपने पक्ष पर कायम हैं तथा आगे की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User