स्टील के बर्तन में पटाखा फोड़ने से 9 वर्षीय सम्राट की मौत

Nov 10, 2026 - 20:09
0 0
स्टील के बर्तन में पटाखा फोड़ने से 9 वर्षीय सम्राट की मौत

block-350 block-350

स्टील के बर्तन में पटाखा फोड़ने से 9 वर्षीय सम्राट की मौत

कम्पिल (फर्रुखाबाद)। दीपावली पर पटाखे के साथ की गई लापरवाही नौ वर्षीय सम्राट की मौत का कारण बन गई। सोमवार सुबह पट्टी मदारी मोहल्ले में बच्चों के साथ खेलते समय एक बच्चे ने स्टील के बर्तन में पटाखा रखकर जला दिया। तेज धमाके से बर्तन फट गया और उसका एक टुकड़ा सम्राट की गर्दन में जा लगा। गंभीर रूप से घायल सम्राट को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे सम्राट घर के बाहर मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक बच्चे ने स्टील के बर्तन में पटाखा रखकर आग लगा दी। धमाका होने से बर्तन के टुकड़े आसपास बिखर गए।

इनमें से एक टुकड़ा सम्राट की गर्दन में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पहले निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सम्राट तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता अजय कठेरिया मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत से मां काजल सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। सम्राट के चाचा सत्यवीर माथुर ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। कम्पिल थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि बच्चे की मौत की मौखिक सूचना मिली है, अभी तक थाने में कोई लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User