यंग स्कॉलर्स एकेडमी के मेधावी छात्र-छात्राओं से विद्यालय तथा परिवार गौरवान्वित

May 13, 2026 - 17:31
 0  47
यंग स्कॉलर्स एकेडमी के मेधावी छात्र-छात्राओं से विद्यालय तथा परिवार गौरवान्वित
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

यंग स्कॉलर्स एकेडमी के मेधावी छात्र-छात्राओं से विद्यालय तथा परिवार गौरवान्वित

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। यंग स्कॉलर्स’ एकेडमी, शिकोहाबाद के सी.बी.एस.ई. बोर्ड कक्षा-12 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण छा गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि अपने अभिभावकों और क्षेत्र का भी नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी तथा विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजीव आहूजा एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती ईशा आहूजा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार को अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ते रहने तथा जीवन में नए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में — 1. वरुण प्रताप सिंह — 94.2% 2. साक्षी — 94% 3. गौरी अग्रवाल — 93.8% 4. रिया शाह — 93.2% 5. शाश्वत शर्मा — 92.6% 6. दिव्या राठौर — 91.6% 7. पारुल — 91.4% 8. ईशिका पटेल — 89.2% 9. संगम शर्मा — 88.2% 10. हेमलता कुमारी — 87.2%

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक वर्ग ने सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे इसी प्रकार मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते रहें तथा निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।