प्रेमिका से बातचीत रोकने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटकी मिली लाश
प्रेमिका से बातचीत रोकने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटकी मिली लाश
मैनपुरी (अजय किशोर) भोगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आनंद उर्फ राहुल पुत्र राकेश के रूप में हुई है, जिसका मोहल्ले की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर कलह और विवाद होता रहता था, जिसके कारण उसकी पत्नी रेनू करीब एक साल से अपनी बेटी के साथ दिल्ली में रहकर निजी नौकरी कर रही थी, जबकि उनका 9 वर्षीय बेटा आनंद के साथ ही घर पर रह रहा था। परिजनों के अनुसार, आनंद दिल्ली में ओला कंपनी की गाड़ी चलाता था और लगभग एक महीना पहले ही अपने घर लौटा था। घर लौटने के बावजूद युवती से उसकी बातचीत का सिलसिला जारी रहा, जिससे घरवाले बेहद परेशान थे।
इसी बात से तंग आकर शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे परिजनों ने उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया ताकि वह उस युवती से संपर्क न कर सके। मोबाइल छीने जाने की इस घटना से युवक बुरी तरह आहत हो गया और गुस्से या नाराजगी में सीधे अपने कमरे में चला गया। कमरे में जाकर उसने साड़ी का फंदा बनाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कुछ समय बाद जब परिजनों को इस अनहोनी की भनक लगी, तो घर में कोहराम मच गया और चीख-पुकार के साथ माहौल गमगीन हो गया। मृतक के भाई विशाल ने खुलासा किया कि आनंद इससे पहले भी तीन बार आत्महत्या करने का असफल प्रयास कर चुका था, लेकिन तब परिजनों ने सूझबूझ से उसकी जान बचा ली थी। इस बार परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)