चाचूपुर पर सियासी हलचल: सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, लंबी वार्ता के बाद मिली अनुमति

May 13, 2026 - 07:57
0 5
चाचूपुर पर सियासी हलचल: सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, लंबी वार्ता के बाद मिली अनुमति

block-350 block-350

चाचूपुर पर सियासी हलचल: सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, लंबी वार्ता के बाद मिली अनुमति

फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर गांव में युवक का शव नाले में मिलने के बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है। मंगलवार को मृतक के परिजनों से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधिमंडल चाचूपुर जाने निकला, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया। सपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गठित यह प्रतिनिधिमंडल आवास विकास स्थित सपा कार्यालय से रवाना होने की तैयारी में था। इसी दौरान भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और नेताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल को पहले पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करनी होगी, उसके बाद ही आगे जाने की अनुमति मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल में सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव डॉ. नवल किशोर शाक्य, प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, डॉ. जेपी सिंह वर्मा और अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष उदय प्रताप शामिल थे। नेताओं को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पूरी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपनी थी। प्रतिनिधिमंडल के नेता सीधे गांव जाने पर अड़े रहे, जबकि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पहले फतेहगढ़ स्थित एसपी कार्यालय जाकर वार्ता करने की बात कही। काफी देर तक सपा कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच बहस और चर्चा का दौर चला, जिससे राजनीतिक माहौल गर्म रहा। **आखिरकार मिली अनुमति** लंबी बातचीत और जद्दोजहद के बाद प्रतिनिधिमंडल फतेहगढ़ स्थित एसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस अधीक्षक से वार्ता की। इसके बाद प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को चाचूपुर जाने की अनुमति दे दी।

प्रतिनिधिमंडल ने अनुमति मिलने के बाद गांव के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि चाचूपुर में युवक के शव मिलने के बाद से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस पर पथराव की घटना के बाद प्रशासन पहले से सतर्क है। अब राजनीतिक दलों की सक्रियता से घटनाक्रम और गरमाया हुआ है। बताया जाता है कि भाजपा नेताओं ने कल इस मामले को लेकर पंचायत की थी, लेकिन उसके विवरण अब तक प्रशासन द्वारा साझा नहीं किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User