Kasganj news डीएम ने फीता काटकर विज्ञान बस का किया शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

May 13, 2026 - 17:49
0 0
Kasganj news डीएम ने फीता काटकर विज्ञान बस का किया शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

block-350 block-350

डीएम ने फीता काटकर विज्ञान बस का किया शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना 

 जिले की तीनों तहसीलों व सातों ब्लाकों में करेगी भ्रमण - बस को देखने के लिए विद्यार्थी रहे उत्साहित कासगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं कानपुर आइआइटी के द्वारा तैयार की गई विज्ञान बस का जिले में दस दिनों तक भ्रमण करेगी। डीएम ने हरी झंडी दिखा कर बस को भ्रमण के लिए रवाना किया। यह बस जिले में तीनों तहसीलों की सातों विकास खंडों में भ्रमण करेगी। आइआइटी कानपुर के द्वारा विज्ञान बस का निर्माण बच्चों में विज्ञान रुचि को उत्पन्न करने के लिए किया गया है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि विज्ञान बस के भ्रमण से बच्चों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। बच्चों का विज्ञान को लेकर ज्ञानार्जन बढ़ेगा एवं बच्चे नवाचार के प्रति जागरूक होंगे। सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि विज्ञान बस के भ्रमण से जिले के बच्चे लाभान्वित होंगे। यह जिला विज्ञान क्लब द्वारा की जाने वाली एक अच्छी पहल है। डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि जनपद के विद्यार्थी विज्ञान आओ करके सीखें के माध्यम से लाइव एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डा. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि विज्ञान बस में विज्ञान के प्रयोगों के लिए उपकरण आप्टीकल बैंच, मीटर ब्रिज, माइक्रोस्कोप, बर्नियर कैलीपर्स, स्कूगेज, मैगनेटिक स्टिरर इत्यादि उपलब्ध हैं। विज्ञान के प्रति रूचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से टेलीस्कोप, थ्रीडी प्रिंटर इत्यादि की स्थापना भी की गई है। बस में विज्ञान से संबंधित 300 से अधिक मूवी भी इंस्टॉल की गई है।यह बस जिले में 10 दिनों तक 47 विद्यालयों में भ्रमण करेगी। विज्ञान बस में आइआइटी के एक रिसोर्स पर्सन, दो एजुकेटर एवं एक तकनीकी सहायक उपस्थित हैं, जो छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। तहसीलों पर तैनात नोडल प्रभारी भी विज्ञान बस के अवलोकन में बच्चों का मार्गदर्शन कर सहयोग करेंगे। इस दौरान एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र, टी एस आई लक्ष्मण सिंह,सह समन्वयक जिला विज्ञान क्लब अभिषेक पांडेय, नोडल समन्वय के मदन चंद राजपूत अनुभव पाठक धीरेंद्र वर्मा, मयंक गुप्ता, जितेंद्र सिंह पाल सहित अन्य विज्ञान शिक्षक एवं आइआइटी के एजुकेटर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User