बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही वास्तविक धर्म: उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा

Apr 17, 2026 - 20:00
0 3
बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही वास्तविक धर्म: उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा

बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही वास्तविक धर्म: उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा

मैनपुरी (अजय किशोर)। जागीर क्षेत्र के ग्राम संजपुर स्थित श्री कृष्ण लोक सेवाश्रम में विगत दिनों वृद्धजन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पंडित स्व. कृष्ण दत्त त्रिपाठी स्मृति सेवा संस्थान एवं नारी नव जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध पूर्व सैनिक पंडित राधेश्याम मिश्र ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी भोगांव संध्या शर्मा द्वारा मां सरस्वती एवं मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख मनेश चौहान उपस्थित रहे। समारोह के दौरान बाल कवि हार्दिक त्रिपाठी ने अपनी सरस्वती वंदना माँ दे दो मुझको बुद्धि दान, सागर में सागर भर लाऊँ से उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के आयोजक जगदीश त्रिपाठी एवं संयोजिका उषा त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया।

इसी क्रम में डॉ. रेनू , निशांत त्रिपाठी द्वारा विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य चरण में क्षेत्र के प्रतिष्ठित बुजुर्गों उर्मिला देवी तिवारी, विद्या देवी शाक्य, रामबख्श शाक्य, राम प्रकाश तिवारी, महावीर चौहान एवं विक्रम सिंह चौहान को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा शॉल व प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संध्या शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बुजुर्गों का सम्मान और उनकी उचित देखभाल करना अनिवार्य है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बढ़ती उम्र में शारीरिक शिथिलता और मानसिक अकेलेपन के दौर में उन्हें हमारी भावनात्मक संवेदनशीलता की सर्वाधिक आवश्यकता होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User