पुलिस लाइन में महिलाओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

Apr 13, 2026 - 21:46
0 0
पुलिस लाइन में महिलाओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

block-350 block-350

पुलिस लाइन में महिलाओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

मैनपुरी । अजय किशोर। भारत सरकार के तत्वावधान में सोमवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशभर की महिलाओं को संबोधित कर उनके सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के कुशल निर्देशन में जनपद के पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई। आयोजन के दौरान पुलिस कार्यालय के क्षेत्राधिकारी, महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी समेत महिला थाना, यूपी 112, पुलिस लाइन और पिंक बूथों पर तैनात बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मी उपस्थित रहीं।

सभागार में मौजूद महिला आरक्षियों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को वेबकास्ट के माध्यम से लाइव सुना। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों को सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के विजन की सराहना करते हुए इसे कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायी बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User