निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा

Apr 26, 2026 - 21:33
0 163
निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा

block-350 block-350

निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा

मैनपुरी (अजय किशोर) मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने पहुंची 28 वर्षीय रजनी की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सा में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मृतका मूल रूप से फिरोजाबाद के सिरसागंज की निवासी थी और वर्तमान में मैनपुरी के कुरा थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके आई हुई थी। परिजनों के अनुसार, अचानक पेट में तेज दर्द होने पर वे रजनी को भांवत चौराहे पर स्थित उक्त निजी क्लीनिक ले गए थे। मृतका के भाई जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद कथित डॉक्टर आशीष तिवारी ने बिना किसी उचित जांच या एहतियात के उसे इंजेक्शन लगा दिया।

आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही महिला को रिएक्शन हुआ और उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई। हालत बिगड़ते देख परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से महिला के दो छोटे बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व गहन जांच के आधार पर ही दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User