शहर कोतवाल दर्शन सिंह सोलंकी को राहत जिला जज ने लगाई 7 दिन की सजा पर रोक

Apr 09, 2026 - 09:28
0 3
शहर कोतवाल दर्शन सिंह सोलंकी को राहत जिला जज ने लगाई 7 दिन की सजा पर रोक

block-350 block-350

फर्रुखाबाद/ के शहर कोतवाल दर्शन सिंह सोलंकी को मंगलवार को जिला जज की अदालत से राहत मिल ग्ई अपर मूख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत द्वारा अवमानना में सुनाई गई सात दिन के कारावास की सजा पर जिला जज नीरज कुमार ने रोक लगा दी। यह आदेश सज सूनाए जाने के करीब 72 घंटे बाद आया है। दोपहर शहर कोतवाल दर्शन सिंह सोलंकी अपने अधिवक्ता महेश यादव और बार एसोसिएशन के महासचिव कुंवर सिंह यादव के साथ जनपद न्यायाधीश की अदालत पहंचे।

उन्होंने अपील दाखिल कर एसीजेएम कोर्ट के सजा के क्रियान्वयन को स्थगित करने की मांग की थी अपील में कोतवाल की ओर से तर्क दिया गया कि एसीजेएम का आदेश विधि विरुद्ध है और बिना पर्याप्त सुनवाई का अवसर दिए जल्दबाजी में पारित किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि संबंधित धारा के प्रावधान इस मामले में लागू नहीं होते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला जज ने एसीजेएम न्यायालय से मूल पत्रावली तलब कर ली है। दिनभर चली कानूनी प्रक्रिया के बाद शाम को आदेश के क्रम में कोतवाल को राहत मिली। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User