दिव्यांग शिविर के पहले दिन 190 पंजीकरण, 258 उपकरण वितरित
दिव्यांग शिविर के पहले दिन 190 पंजीकरण, 258 उपकरण वितरित
फर्रुखाबाद । एस.एन. साध ट्रस्ट के सौजन्य से डॉ. रजनी सरीन की स्मृति में आयोजित दिव्यांग शिविर का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन सुबह 9 बजे प्रमुख ट्रस्टी राकेश साध की पत्नी श्रीमती मधु साध ने किया। शिविर शुरू होने से पहले ही दिव्यांगजनों की भीड़ जुटने लगी और सुबह से ही पंजीकरण के लिए लोग पहुंचते रहे। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि शिविर की जानकारी अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक पहुंचाने में फर्रुखाबाद की प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का विशेष सहयोग रहा। शिविर में राकेश साध, चमकेश साध, प्रिया साध, रितेश साध, राहुल साध, गुंजा जैन और रोहित गर्ग ने व्यवस्थाओं को संभाला।
कान की समस्या से परेशान लोगों के लिए ENT विशेषज्ञ डॉ. अनु ने जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा कान की मशीन और दवाएं लिखीं, जिन्हें ट्रस्ट की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जयपुर से आई विशेष टीम ने भी दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराने और अन्य सेवाओं में सहयोग किया। शिविर के पहले दिन कुल 190 पंजीकरण हुए। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से 16 ट्राई साइकिल, 8 कृत्रिम हाथ, 12 व्हीलचेयर, 35 छड़ियां, 22 कैलिपर, 25 कृत्रिम पैर, 30 बैसाखियां, 15 वॉकर, 30 जोड़ी जूते और 65 कान की मशीनें** वितरित की गईं। शिविर के आयोजन में उदय पाल, सुजीत वर्मा, विजय, नितिन, राहुल, प्रभात, नरेश, जगदीश, रॉबिन साध, शेखर साध सहित जयपुर से आई पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)