बंदरों के हमले से छत से गिरी छात्रा की मौत: मचा कोहराम

Sep 22, 2026 - 22:00
0 0
बंदरों के हमले से छत से गिरी छात्रा की मौत: मचा कोहराम

block-350 block-350

बंदरों के हमले से छत से गिरी छात्रा की मौत: मचा कोहराम

फर्रुखाबाद। बंदरों के हमले से मौत होने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बंदरों से घबराई छात्रा पलक चौहान की छत से गिरने से मौत हो गई। पलक थाना कादरी गेट के मोहल्ला नरकसा निवासी सुनील कुमार की 16 वर्षीय पुत्री थी। वह कक्षा 9 में पढ़ती थी। छात्रा पलक आज दोपहर बाद स्कूल से घर पहुंची। वह कपड़े बदलने के लिए पहली मंजिल के कमरे में गई। वहां बैठे बंदरों के झुंड ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भागी पलक हड़बड़ी में नीचे जा गिरी, जिससे परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन तुरंत ही घायल पलक को लोहिया अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर रिशु अग्निहोत्री ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले गए। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बंदरों के हमले से बचने के लिए लोगों ने घरों में लोहे के तार और कंटीले तार लगवाने शुरू कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User