लाइसेंसी दुकान से शराब खरीदकर अधिक दाम में बेचने का आरोप, युवक गिरफ्तार

Sep 30, 2026 - 21:37
0 2

block-350 block-350

लाइसेंसी दुकान से शराब खरीदकर अधिक दाम में बेचने का आरोप, युवक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद ब्यूरो गोपाल सक्सेना अमृतपुर। थाना अमृतपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार रात रुलापुर गूड़ेरा तिराहे के पास एक युवक को 14 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद शराब को सील कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना राघवेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर की रात उपनिरीक्षक कल्लू सिंह पुलिस टीम के साथ रुलापुर गूड़ेरा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि तिराहे के पास एक युवक सफेद प्लास्टिक की बोरी में शराब के पव्वे लेकर खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम अतुल कुमार पुत्र बाबू सिंह निवासी गूड़ेरा, थाना अमृतपुर बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो सफेद प्लास्टिक की बोरी बरामद हुई। बोरी खोलने पर उसमें बब्बर शेर ब्रांड के 14 पव्वे देशी शराब मिले। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार नमूना सील किया और शेष बरामद माल को भी सील कर दिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में युवक ने शराब लाइसेंसी दुकानों से खरीदकर अधिक कीमत में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उससे शराब की खरीद-बिक्री अथवा भंडारण से संबंधित लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे रात करीब 9:24 बजे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बरामद शराब को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की विवेचना जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User