रुपयों के लेनदेन को लेकर ड्यूटी पर भिड़े दो होमगार्ड, मारपीट का वीडियो वायरल

Apr 09, 2026 - 09:27
0 2
रुपयों के लेनदेन को लेकर ड्यूटी पर भिड़े दो होमगार्ड,  मारपीट का वीडियो वायरल

block-350 block-350

फर्रुखाबाद /स्थानीय रेलवे स्टेशन तिराहे पर ड्यूटी के दौरान दो होमगार्डों के बीच सरेआम मारपीट का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद रुपयों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ था। खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाली इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कहासुनी से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंचा विवाद जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद के रेलवे स्टेशन तिराहा पर यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ होमगार्डों की भी ड्यूटी लगाई गई थी।

इसी दौरान दो होमगार्डों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह शुरुआती कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और नौबत हाथापाई तक आ गई। बीच सड़क पर दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए। राहगीरों की बाइक पर गिरे, बमुश्किल कराया गया बीच-बचाव प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट इतनी उग्र थी कि लड़ते-लड़ते दोनों होमगार्ड वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल पर जा गिरे। इस झटके से बाइक का इंडिकेटर भी टूट गया। सड़क पर हो रहे इस तमाशे को देखकर वहां मौजूद राहगीरों ने हस्तक्षेप किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को अलग कराया। इसी बीच मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

अधिकारियों ने लिया संज्ञान, होगी कार्रवाई ड्यूटी के दौरान इस तरह की अनुशासनहीनता और सरेआम मारपीट के मामले पर विभागीय अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया है। यातायात निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने वायरल वीडियो और घटना का संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि विवाद में शामिल दोनों होमगार्डों को ड्यूटी से हटा दिया जाएगा। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User