तटबंध बनाओ जन संघर्षसमिति के अध्यक्ष ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा
तटबंध बनाओ जन संघर्षसमिति के अध्यक्ष ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
फर्रुखाबाद। तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व मे जनपद की सीमा से लेकर जनपद की सीमा तक गंगा जी के दोनों किनारो पर तटबंध बनवाने एवं कटरी धर्मपुर एवं कटरी भीमपुर एवं उनके मजरों में मां गंगा के द्वारा लगातार किए जा रहे कटान को रोकने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में मांग की गई कि अगर जल्द से जल्द इस पर कार्य प्रारंभ बना हुआ तो 11 फरवरी से कढ़हर से प्रस्तावित विशाल पदयात्रा प्रारंभ की जाएगी जो कि अटेना घाट तक जाएगी क्योंकि अब प्रशासन से मांग करते-करते और जनप्रतिनिधियों को चेताते बहुत समय हो गया है ।
अभी तक कोई भी सकारात्मक पहल जिला प्रशासन के द्वारा नहीं की गई तदबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि पिछले कई महीनो से लगातार तटबंध बनवाने की बात आम जनता कर रही है इसके लिए पूर्व में भी लगातार धरना प्रदर्शन के बाद भी अभी तक तटबंध का निर्माण प्रारंभ ना होना दर्शाता है कि स्थानीय सभी जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन बिल्कुल चुपचाप बैठा है क्षेत्र की लाखों जनता बाढ़ से बहुत पीड़ित रहती है इसके बारे में सोने और समझने का प्रशासन के पास नहीं है अब 11 फरवरी से प्रारंभ होने वाली यात्रा में सर क्षेत्र साथ चलेगा और तटबंध बनवा कर रहेगा राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे उर्फ अंगद ने कहा कि जहां पर लाखों की संख्या में लोग प्रभावित होते हो वहां के सभी जनप्रतिनिधि इतने लापरवाह और जनता के दुख दर्द से अपने को दूर रखते हो बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है ।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे ने भी अपना पूर्ण समर्थन तटबंध के लिए प्रारंभ होने वाली पदयात्रा को देते हुए कहा की जनहित की लड़ाई में हर प्रकार से साथ हैं और कोई भी संघर्ष करना पड़े पीछे नहीं हटेंगे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सदस्य नगर पालिका श्याम सुंदर लाला ने कहा कि पूरे जिले में बाढ़ से हर आदमी प्रभावित होता है इसके बाद भी इसके रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है हर वर्ष बाढ़ आती है साथ में अपने तबाही लाती है आज ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पंकज राठौर शान अली महेंद्र सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवनीश यादव विष्णु मिश्रा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल आयुष सक्सेना एडवोकेट प्रशांत मिश्रा एडवोकेट धर्मवीर राजपूत पूर्व प्रधान शिवदेव सिंह एडवोकेट आसिफ जमा खान एडवोकेट आदिल खान अतीक खान शिवम वर्मा राजीव वर्मा चंद्रशेखर मनीष यादव राजीव सिंह सुबोध सिंह रामसेवक शाहन अली अवधेश सिंह कदीलाल ऋषिपाल शाहिद बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।