व्यापारीयों ने जाम की समस्या उठाई,पुलिस के साथ बैठक

Nov 21, 2025 - 20:57
0 3
व्यापारीयों ने जाम की समस्या उठाई,पुलिस के साथ बैठक

व्यापारीयों ने जाम की समस्या उठाई,पुलिस के साथ बैठक।

फर्रुखाबाद। नए अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने आज पुलिस लाइन के सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापारियों एवं उधमियों की समस्यायों को तुरंत ही प्रभावी ढंग से निपटाने का आश्वासन दिया जिला उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने नगर के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या उठायी उन्होंने कहा कि जाम से निकलने में काफी समय बर्बाद होता है श्री शुक्ला ने सुझाव दिया कि पुलिस बिना व्यापारियों के सहयोग से जाम एवं अतिक्रमण की समस्या को निपटा नहीं पाएगी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम ने नगर की चर्चित लिजीगज मंडी में व्यापारियों के सामान लाने वाले ट्रक आदि वाहनों की समस्या को उठाया उन्होंने बताया की सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक नो एंट्री रहती है।

इससे पूर्व सामान लाने ले जाने के लिए मंडी में खाली हो जाने पर वाहनों को निकलने में जाम की समस्या उत्पन्न होती है श्री गौतम ने सुझाव दिया कि ऐसे वाहनों को कादरी गेट मार्ग से निकालने की व्यवस्था की जाए उन्होंने बताया मेला राम नगरिया के दुकानदारों को अपना सामान लाने ले जाने में कोई परेशानी न होने की व्यवस्था करने को कहा जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनी शुक्ला ने दिया कि ऐसी बैठकों में उन्हीं व्यापारियों को सूचना दी जाए जो बैठक में नियमित रूप से आकर समस्याएं उठाते हैं इससे पूर्व व्यापारियों ने नए अपर पुलिस अधीक्षक को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अरुण कुमार सिंह स्वागत किया अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी मेरा आप लोगों से परिचय हुआ है।हम लोग आपस में मिलजुल कर समस्याओं का समाधान करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User