एसपी आरती सिंह का प्रशासनिक फेरबदल, फतेहगढ़ कोतवाल विजय सिंह लाइन हाजिर

Nov 10, 2026 - 20:11
0 2
एसपी आरती सिंह का  प्रशासनिक फेरबदल, फतेहगढ़ कोतवाल विजय सिंह लाइन हाजिर

block-350 block-350

एसपी आरती सिंह का प्रशासनिक फेरबदल, फतेहगढ़ कोतवाल विजय सिंह लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद। जिले की पुलिस व्यवस्था में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में फतेहगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। जारी आदेश के मुताबिक, मोहम्मदाबाद कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात मुन्नालाल को फतेहगढ़ कोतवाली में अपराध निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, फतेहगढ़ कोतवाली में अपराध निरीक्षक के पद पर तैनात तेज सिंह को मोहम्मदाबाद कोतवाली भेजा गया है। वहां भी उन्हें अपराध निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक आलोक दुबे को चुनाव सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, फतेहगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विजय सिंह को इसी वर्ष सितंबर में फतेहगढ़ कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया था। हालांकि, कुछ ही समय बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया। एसपी आरती सिंह की ओर से किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित निरीक्षकों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User