अमांपुर सहावर रोड बनूपुरा के समीप हादसा ऑटो-मैक्स की भिड़ंत में दो की मौत

Nov 21, 2025 - 20:33
0 3
अमांपुर सहावर रोड बनूपुरा के समीप हादसा ऑटो-मैक्स की भिड़ंत में दो की मौत

block-350 block-350

अमांपुर सहावर रोड बनूपुरा के समीप हादसा ऑटो-मैक्स की भिड़ंत में दो की मौत

कासगंज (दिलीपकुमार सक्सेना)। जनपद कासगंज के कस्बा अमापुर क्षेत्र के ग्राम बनूपुरा के समीप शुक्रवार की लगभग दोपहर 2 बजे ऑटो व मैक्स की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक की शिनाख्त के बाद परिजन विलाप करते हुए अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। पुलिस ने मृतको के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में दीप्ति उर्फ दीपू पुत्री सोनू उम्र 16 वर्ष निवासी नगला मनफूल, शांति देवी पत्नी राहुल उम्र 25 वर्ष अमांपुर कस्बे से ऑटो में बैठकर अपने घर लौट रही थी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ममता देवी पत्नी विनीत वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी गांव नगला मुख्तार, दीक्षा पुत्री राजवीर उम्र 30 वर्ष निवासी सरसई नरू, निशा पत्नी जयप्रकाश उम्र 25 वर्ष निवासी गांव नगला मनफूल, सलोनी पुत्री चन्द्रशेखर उम्र 17 वर्ष निवासी गांव सरसई नरू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की वजह तेज गति माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User