गोकशी और गौतस्करी पर उत्तर प्रदेश पुलिस की सख़्त कार्यवाही

Sep 18, 2025 - 07:33
0 63
गोकशी और गौतस्करी पर उत्तर प्रदेश पुलिस की सख़्त कार्यवाही

block-350 block-350

गोकशी और गौतस्करी पर उत्तर प्रदेश पुलिस की सख़्त कार्यवाही

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गोकशी और गौतस्करी के मामलों पर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 1 जनवरी 2024 से 31 अगस्त 2025 तक की गई कार्यवाही के आंकड़े जारी किए गए हैं। गोकशी से संबंधित मामलों में कुल 699 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 2,279 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 539 ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। 539 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 6 पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) और 467 की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

वहीं, 781 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए लगभग 9.19 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। वहीं, गौतस्करी से जुड़े मामलों में 1,200 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 2,709 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए और 568 ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने 476 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 9 पर NSA और 288 की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसके अतिरिक्त 1,328 व्यक्तियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए लगभग 9.97 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस का यह अभियान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User