रेफर मरीज को स्टेचर समेत लेकर भागा देवर, अस्पताल में हड़कंप

Sep 11, 2025 - 09:16
0 6
रेफर मरीज को स्टेचर समेत लेकर भागा देवर, अस्पताल में हड़कंप

block-350 block-350

रेफर मरीज को स्टेचर समेत लेकर भागा देवर, अस्पताल में हड़कंप

कायमगंज/फर्रुखाबाद। सरकारी अस्पताल में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला मरीज को उसका देवर स्टेचर समेत अस्पताल से उठाकर प्राइवेट अस्पताल की ओर भाग गया। अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा गार्ड के पीछा करने पर मामला काबू में आया। तराई के कुआखेड़ा क्षेत्र के अलीगढ़ गांव निवासी सुमन को दोपहर करीब एक बजे प्रसव पीड़ा होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब दो बजे महिला ने पुत्र को जन्म दिया। बताया गया कि यह उसका पांचवां बच्चा है। तीन बजे के करीब महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अधिक रक्तस्राव के कारण लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

इसी बीच महिला का देवर अस्पताल पहुंच गया। आरोप है कि वह महिला को सरकारी स्टेचर पर लादकर बाईपास मार्ग स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की ओर ले जाने लगा। यह देखकर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर मौजूद गार्ड ने अधीक्षक को सूचना दी। तत्काल अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार और इमरजेंसी स्टाफ मौके पर पहुंचे तथा मरीज और उसके देवर को बाईपास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के पास पकड़कर वापस सरकारी अस्पताल ले आए। इसके बाद महिला को 102 एंबुलेंस के जरिए लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहीं देवर को पुलिस चौकी ले जाया गया। बताया गया कि महिला के साथ क्षेत्रीय आशा भी आई थी, जो घटना के बाद रफूचक्कर हो है। अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि अधिक रक्तस्राव के कारण प्रसूता को लोहिया रेफर किया गया था। एंबुलेंस भी आ गई। लेकिन उसे प्राइवेट अस्पताल की ओर स्ट्रेचर से ले जाया गया। प्राइवेट अस्पताल बालों ने भी लेने से मना कर दिया। उसे वापस लाया गया। उन्होंने बताया आशा के खिलाफ कार्रवाई के लिए शमशाबाद अधीक्षक को लिखा जाएगा। मामले की जांच कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User