Kasganj news मंडलायुक्त ओ.पी. आर्य ने निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम में मल्टीपरपज हॉल का किया स्थलीय निरीक्षण

Oct 17, 2026 - 18:25
0 2
Kasganj news मंडलायुक्त ओ.पी. आर्य ने निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम में मल्टीपरपज हॉल का किया स्थलीय निरीक्षण

block-350 block-350

मंडलायुक्त ओ.पी. आर्य ने निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम में मल्टीपरपज हॉल का किया स्थलीय निरीक्षण

कासगंज में 18.85 करोड़ रुपये की लागत से ट्रॉमा सेंटर तथा 10 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपरपज हॉल का हो रहा निर्माण

निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के दिए निर्देश 

कासगंज, 17 अक्टूबर 2026। मंडलायुक्त ओ.पी. आर्य ने जनपद कासगंज में निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाए जा रहे मल्टीपरपज हॉल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति तथा निर्धारित मानकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मंडलायुक्त ने बताया कि जनपद कासगंज में 18.85 करोड़ रुपये की लागत से ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, इसके पूर्ण होने से जनपद में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी तथा दुर्घटनाओं एवं गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सुविधा विकसित होगी। इसके अतिरिक्त स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। यह सुविधा खेल गतिविधियों तथा अन्य आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इससे जनपद में खेल संबंधी आधारभूत सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के अनुसार कार्य किया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, जिससे परियोजनाओं को समय से पूर्ण कर जनसामान्य को उनका लाभ उपलब्ध कराया जा सके। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता एवं समयबद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः संबंधित अधिकारी निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि जनपद को बेहतर स्वास्थ्य एवं खेल सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त मंसाराम यादव, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार, अपर जिलाधिकारी आलोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User