चाची का अंतिम संस्कार करने आए भतीजे की गंगा में डूबने से मौत

Jul 29, 2025 - 19:37
0 5
चाची का अंतिम संस्कार करने आए भतीजे की गंगा में डूबने से मौत

चाची का अंतिम संस्कार करने आए भतीजे की गंगा में डूबने से मौत

कमालगंज /फर्रुखाबाद। जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम के अंतर्गत गांव अकर्माबाद निवासी राजू पुत्र जमुना प्रसाद अपनी चाची गंगा श्री पत्नी स्वर्गीय सर्वेश्वर दयाल का अंतिम संस्कार करने ग्रामीणों के साथ फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के अंतर्गत सिंगी रामपुर गंगा घाट आए थे परिजनों ने शव को चिता पर रखकर मुखाग्नि दी उसके कुछ देर बाद राजू अचानक गंगा में कूद गया और गहरे पानी में चला गया पास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए गंगा में कूद गए और कुछ ही देर बाद राजू को बाहर निकाल लिया परिजन अचेत अवस्था में छोटा हाथी से राजू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंचे जहां डॉक्टर विकास पटेल ने राजू को मृत घोषित कर दिया ।

राजू की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया राजू के भाई बंटू ने बताया राजू के कोई पुत्र नहीं है चार बेटियां हैं डॉक्टर द्वारा परिजनों को पोस्टमार्टम की सलाह दी गई परंतु परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए मृतक के शव को लेकर घर चले गए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User