UP News : चार साल बाद यूपी को मिला स्थायी डीजीपी, एल.वी. एंटनी देव कुमार को पदोन्नति

Mar 22, 2026 - 08:42
Updated: 3 months ago
0 200
UP News : चार साल बाद यूपी को मिला स्थायी डीजीपी, एल.वी. एंटनी देव कुमार को पदोन्नति

block-350 block-350

चार साल बाद यूपी को मिला स्थायी डीजीपी, एल.वी. एंटनी देव कुमार को पदोन्नति

उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी एल.वी. एंटनी देव कुमार को डीजीपी पद पर पदोन्नत किया गया है। उनके नाम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दे दी है। यह पदोन्नति 1 मार्च 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। गृह विभाग द्वारा 20 मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुसार, देव कुमार को पे-मैट्रिक्स लेवल-16 (वेतनमान 2,05,400–2,24,400 रुपये) में प्रमोशन दिया गया है।

आदेश पर अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद के हस्ताक्षर हैं। हालांकि, उनकी औपचारिक तैनाती का आदेश अलग से जारी किया जाएगा। प्रदेश में साल 2022 से डीजीपी पद पर कार्यवाहक व्यवस्था लागू थी, जिस पर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब देव कुमार की नियुक्ति के साथ यह इंतजार खत्म हो गया है और पुलिस विभाग को स्थायी नेतृत्व मिलने जा रहा है। देव कुमार इससे पहले एडीजी (रूल्स एंड मैनुअल) के पद पर तैनात थे। उन्होंने सीबीसीआईडी, एसएसएफ और पर्सनल जैसे अहम विभागों में भी जिम्मेदारियां निभाई हैं। मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के रहने वाले देव कुमार राजनीति विज्ञान और इतिहास में स्नातक व परास्नातक हैं।

इससे पहले राजीव कृष्ण कार्यवाहक डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्होंने प्रशांत कुमार के रिटायर होने के बाद यह पद संभाला था। राज्य में जल्द ही पंचायत चुनाव और कई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, ऐसे में नए डीजीपी के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, देव कुमार 28 मई 2026 को 60 वर्ष की आयु पूरी कर रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें सेवा विस्तार मिलता है या नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User