MLC Election 2026: बीजेपी ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

May 25, 2026 - 06:13
0 0
MLC Election 2026: बीजेपी ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और बीजेपी की सियासी लड़ाई देखने को मिलेगी. राज्य में विधान परिषद चुनाव (MLC Election 2026) के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के आगामी चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी ने जिन पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, उनमें लखनऊ और आगरा की स्नातक सीटें शामिल हैं,

इसी तरह बरेली-मुरादाबाद शिक्षक, लखनऊ शिक्षक और मेरठ शिक्षक सीट का नाम शामिल है। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई है. बीजेपी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव के लिए नामों की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने जिन नामों की घोषणा की है, उनमें लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अवनीश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है. इसी तरह आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी ने डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को उम्मीदवार बनाया है. वहीं लखनऊ शिक्षक निर्वाचन सीट से पार्टी ने उमेश द्विवेदी को मौका दिया है. वहीं मेरठ शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User