जिला जज एवं जिला मजिस्ट्रेट ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Jun 24, 2025 - 20:35
0 3
जिला जज एवं जिला मजिस्ट्रेट ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

block-350 block-350

जिला जज एवं जिला मजिस्ट्रेट ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

अलीगढ़ । जिले की न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देेश्य से जिला जज अनुपम कुमार, जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन, एसएसपी संजीव सुमन और अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन रंजन श्रीवास्तव द्वारा मंगलवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन एवं न्यायिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुधारात्मक दृष्टिकोण के साथ जेल व्यवस्थाओं को मानवाधिकारों के अनुरूप बनाए रखना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन, आवास, चिकित्सीय सुविधा, विधिक सहायता और पुनर्वास कार्यक्रमों की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया।

 न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने रसोईघर, अस्पताल, महिला बैरक, हाई-सिक्योरिटी बैरक सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। जिला जज ने बंदियों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जेल प्रशासन एवं विधिक सेवा प्राधिकरण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जेल परिसर में स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। निरीक्षण दल ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User