मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मण्डलीय बैठक संपन्न

Jun 24, 2025 - 20:33
0 1
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मण्डलीय बैठक संपन्न

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मण्डलीय बैठक संपन्न

अलीगढ़। मण्डल की यातायात व्यवस्था को लगातार सुधारने के प्रयास में लगीं आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ संगीता सिंह द्वारा मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में पुलिस, परिवहन, आरटीओ, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, नगर निगम सहित सभी सम्बन्धित विभागों के साथ सड़क सुरक्षा समिति की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में ब्लैक स्पॉट अलीनगर-कमालपुर, अकराबाद-शिहोर बम्बा, अकराबाद-गोपी बाबा ढ़ाबे के पास, अकराबाद-कलाई बम्बा, अलीगढ़ रामघाट रोड, टप्पल युमना एक्प्रेसवे हाईवे, गभाना-पल्सना रोड के साइड गाँव पर अतिक्रमण सहित सभी बिन्दुओं पर एनएचएआई को निर्देशित किया गया कि ऐसे ब्लैक स्पॉट जहां पर डिवाइडर कट के कारण दुर्घटना होती हैं उन्हें तत्काल बन्द कराते हुए उनके स्थान पर सर्विस रोड का निर्माण किया जाये।

उन्होंने अकराबाद-सिहांेर बम्बा पर बने अवैध कट को तत्काल बन्द कराने के साथ ही अन्डर पास के आस-पास सभी प्रकार के साइनेज बोर्ड एवं ऐरो मार्क तत्काल स्थापित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई एवं आरटीओ विभाग के अधिकारियों को इनका तत्काल निरीक्षण कर दुर्घटनाओं के रोकने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर एनएचएआई, आरटीओ एवं पुलिस विभाग अपनी पेट्रोलिंग को नियमित एवं सुचारू करते हुए परस्पर सामंजस्य से काम करें, जिससे किसी आपात स्थिति में तत्काल रेसक्यू किया जा सके। उन्होंनें अनाधिकृत रूप से रोड साइड खडे़ हुए वाहनों को रोकने एवं उन पर जुर्माना कार्यवाही भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को हाईवे एवं मुख्य मार्गो पर स्थित सभी शासकीय एवं निजी ट्रामा सेन्टर व हॉस्पीटल की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में पीड़ितों को कम से कम समय में हॉस्पीटल तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने टप्पल मार्ग पर पेट्रोलिंग एवं ओवर स्पीड वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया कि ऐसे ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए आरटीओ (प्रवर्तन) यमुना एक्सप्रेसवे के सक्षम अधिकारी को तत्काल पत्र प्रेषित करते हुए ओवर स्पीड वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

 इसके अतिरिक्त एनएचएआई को भी उनकी नियमित पेट्रोलिंग एवं एम्बुलेंस सेवाओं के लिए इस आशय का पत्र भी प्रेषित कर दिया जाये कि एनएचएआई के वाहन नियमित रूप से पेट्रोलिंग नहीं कर रहे है। डिवाइडर पर कट वाले स्थान अथवा प्रारम्भ एवं अन्त वाले स्थान पर साइनेज बोर्ड लगवा दिये जाये। जिससे डिवाइडर पर वाहन चढ़ने की सम्भावना समाप्त की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User