नवागत संयुक्त कृषि निदेशक का भव्य स्वागत

Jun 24, 2025 - 20:38
0 2
नवागत संयुक्त कृषि निदेशक का भव्य स्वागत

block-350 block-350

नवागत संयुक्त कृषि निदेशक का भव्य स्वागत

अलीगढ़। अलीगढ़ मंडल के नवागत संयुक्त कृषि निदेशक श्री श्रवण कुमार का आज उत्तर प्रदेश फेडरेशन मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौहान द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री चौहान ने श्री कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने नवागत संयुक्त निदेशक को विश्वास दिलाया कि फेडरेशन सदैव शासकीय कार्यों एवं जनहित से जुड़े कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करता रहेगा।

संयुक्त निदेशक श्रवण कुमार ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। इस दौरान अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User