Mainpuri News : लड़की देखने आया परिवार, लड़की ने लड़का किया फेल लड़के ने लड़की के मार दी गोली

Mainpuri News : लड़की देखने आया परिवार, लड़की ने लड़का किया फेल लड़के ने लड़की के मार दी गोली

May 29, 2025 - 12:59
0 752
Mainpuri News : लड़की देखने आया परिवार, लड़की ने लड़का किया फेल लड़के ने लड़की के मार दी गोली

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में दो परिवार रिश्ता फाइनल करने के लिए लड़का-लड़की की दिखाई के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दर्दनाक वारदात हो गई। दरअसल, लड़की को लड़का पसंद नहीं आया तो उसने इनकार कर दिया। इस बात से गुस्साए युवक ने लड़की को सिर में गोली मार दी, जिससे लड़की घायल हो गई. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।

 पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना भोगांव क्षेत्र के एक मैरिज होम में हुई, जहां लड़के और लड़की के परिवार रिश्ते की बात करने के लिए पहुंचे थे. लड़की ने लड़के को नापसंद कर शादी से इनकार कर दिया था. इसी से बौखलाए युवक ने लड़की के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी युवक की पहचान अमुक पुत्र राजेश निवासी ग्राम सगामई थाना एलाऊ के रूप में हुई है। गोली मारने के बाद आरोपी तमंचा, बाइक और मोबाइल वहीं छोड़कर भाग निकला. घटना की सूचना पर पहुंची भोगांव पुलिस ने मौके से तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है. घायल लड़की को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया। इस घटना को लेकर सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन जैसे ही तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मामला किसी और प्रकार का तो नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User