48 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, पहले बदले गए थे 20 जिलों के डीसी

May 29, 2025 - 11:12
0 2
48 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, पहले बदले गए थे 20 जिलों के डीसी

block-350 block-350

नोंकरशाही में हुए एक बड़े फेरबदल के बाद एक साथ 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला झारखंड में किया गया है. तबादला होने वालों में 14 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एसपी भी शामिल हैं. एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी बुधवार को दी गई।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मंगलवार की शाम जारी अधिसूचना के अनुसार आइजी अभियान अमोल वी होमकर को आइजी रेल बनाया गया है, जबकि एडीजी प्रिया दुबे को एडीजी आधुनिकीकरण सह प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशेष शाखा के आइजी प्रभात कुमार को आइजी जैप का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एडीजी रेलवे तदाशा मिश्रा को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाटकर को एडीजी रेलवे का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने जमशेदपुर और धनबाद के अलावा पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा जिलों के एसएसपी और एसपी को भी बदल दिया है।

झारखंड सरकार ने रांची के एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और धनबाद के एसपी सिटी का भी तबादला कर दिया है। इसके पहले झारखंड में सोमवार को सरकार ने राज्य के 20 जिलों में नए उपायुक्त (डीसी) की नियुक्ति की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User