माँ बेटी का एक ही व्यक्ति से अवैध सम्बंध, मिलकर बाप को मार डाला, प्रेमी फरार

माँ बेटी का एक ही व्यक्ति से अवैध सम्बंध, मिलकर बाप को मार डाला, प्रेमी फरार

Dec 16, 2025 - 09:39
0 174
माँ बेटी का एक ही व्यक्ति से अवैध सम्बंध, मिलकर बाप को मार डाला, प्रेमी फरार

block-350 block-350

बिहार के भागलपुर। सन्हौला थाना के बड़ी रमासी गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला और उसकी बेटी ने मिलकर अपने पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को आंगन में ही दफना दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक कैलू यादव का सबसे बड़ा बेटा दयानंद बांका जिले के रजौन में रहकर खलासी का काम करता है। उसकी मां सरिता देवी और बहन जूली का अवैध संबंध पलवा गांव के युवक दिनेश यादव से था। जब कैलू ने अपनी पत्नी और बेटी को संदिग्ध अवस्था में देख लिया, तो उनके बीच झगड़ा होने लगा। शुक्रवार की रात जब घर के सभी सदस्य सोए हुए थे, तभी मां, बेटी और दिनेश यादव ने मिलकर कैलू की हत्या कर दी और शव को आंगन में ही दफना दिया। सोमवार को जब दयानंद घर पहुंचा, तो उसने पिता को नहीं देखा और मां और बहन से पूछताछ की, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं।

ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर बताया कि कैलू के घर के आंगन से दुर्गंध आ रही है। पुलिस ने आंगन में खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया और मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस दिनेश यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User