UP prdhani Chunav : प्रधानी के उम्मीदवार हो जाएं तैयार, आयोग से आया पंचायत चुनाव का बड़ा अपडेट

UP prdhani Chunav : प्रधानी के उम्मीदवार हो जाएं तैयार, आयोग से आया पंचायत चुनाव का बड़ा अपडेट

May 22, 2025 - 07:52
0 227
UP prdhani Chunav : प्रधानी के उम्मीदवार हो जाएं तैयार, आयोग से आया पंचायत चुनाव का बड़ा अपडेट

block-350 block-350

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राज्य चुनाव आयोग एक्टिव हो गया है। उत्तर प्रदेश का पंचायत चुनाव साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले होगा, इसे एक तरह से सेमीफाइनल माना जा रहा है। क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की हिंदुत्व वाली धार कुंद पड़ गई है। ऐसे में पंचायत चुनाव में असली परीक्षा सपा की भी है।

ये चुनाव 2026 में जनवरी-फरवरी के महीने में हो सकते हैं। यूपी में कुल 57 हजार 691 ग्राम पंचायत, 826 ब्लॉक और 75 जिला पंचायत हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 67 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए करीब 1.27 लाख सीआर शीट ग्रेड CR1 से बनी मत-पेटिकाओं की आपूर्ति के लिए ई-टेंडर जारी किया है। इन मत-पेटिकाओं की डिलीवरी 4 महीने के भीतर पूरी करनी होगी। उपनिर्वाचन आयुक्त संत कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव बड़ा और संवेदनशील आयोजन होता है। मतपेटिकाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सख्त मानक तय किए गए हैं। इसका टेंडर अनुभवी और आर्थिक रूप से संपन्न फर्मों को दिया जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि केवल वही कंपनियां बोली में हिस्सा ले सकती हैं, जिनके पास केंद्र, राज्य सरकार या सार्वजनिक उपक्रमों को सीआर शीट ग्रेड सीआर-1 से बने उत्पादों की पिछले 5 साल में कम से कम 15 करोड़ रुपए की आपूर्ति का अनुभव हो।

उत्तर प्रदेश में त्रीस्तरीय चुनाव में सबसे दिलचस्प चुनाव प्रधान पद का होता है। इसके लिए प्रशासन और आयोग दोनों पर एक्स्ट्रा व्यवस्थाएं करनी होती है। वहीं गावों में अभी से प्रधान पद के लिए सियासत शुरू हो गई है। अगले उम्मीदवार की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि सभी की नजर गांव के आरक्षण पर होगी। आरक्षण के बाद ही तस्वीर साफ होगा कि उनके गांव से कौन लड़ सकता है? इसी तरह बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य भी अपनी तैयारियां और दावेदारी होर्डिंग-पोस्टर के जरिए शुरू कर चुके है। पिछली बार यूपी के 75 जिलों में कुल 3,050 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा-सपा से ज्यादा निर्दलीयों ने जीत दर्ज की थी। जिला पंचायत सदस्यों की 3,047 सीटों में सपा 759, भाजपा 768, बसपा 319, कांग्रेस 125, रालोद 69, आप 64 और निर्दलीयों को 944 सीटें मिली थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User