UP में 27 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले

Mar 30, 2026 - 22:08
 0  66
UP में 27 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

यूपी में 27 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें 13 जिलों के वरिष्ठ पुलिस कप्तान (SP) और कई अन्य उच्च पदों पर तैनाती बदली गई है।

इस फेरबदल के तहत प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं: 

चंद्रप्रकाश – आईजी सुरक्षा बनाए गए। राजेश द्विवेदी – सेनानायक पीएसी, अलीगढ़। प्रबल प्रताप सिंह – एसपी, क्राइम मुख्यालय। विद्या सागर मिश्रा – सेनानायक पीएसी, सीतापुर। राजेश कुमार – द्वितीय सेनानायक PAC, मेरठ। आदित्य लांग्हे – एसपी, फिरोजाबाद। ईला मारन – एसएसपी, एटा। डॉ दुर्गेश कुमार – सेनानायक SSF, अयोध्या। रामनयन सिंह – सेनानायक पीएसी, नोएडा। सौरभ दीक्षित – एसपी, शाहजहांपुर। सोमेंद्र मीणा – एसपी, रामपुर। डॉ दीक्षा शर्मा – डीसीपी, लखनऊ कमिश्नरेट। निपुण अग्रवाल – सेनानायक पीएसी, मुरादाबाद। विश्वजीत श्रीवास्तव – एसपी, बहराइच। लाखन सिंह यादव – एसपी, अमरोहा। विनय सिंह – एसपी, जालौन। शशांक सिंह – एसपी, महोबा। शक्ति मोहन अवस्थी – एसपी, महराजगंज। आकाश पटेल – एसपी, चंदौली। सत्य नारायण प्रजापति – एसपी, कौशांबी। मृगांक शेखर पाठक – एसपी, हमीरपुर। आदित्य बंसल – एसपी, सिटी अलीगढ़। अमृत जैन – एसपी, सिटी मुजफ्फरनगर।

यह बड़े स्तर के तबादले योगी सरकार की पुलिस सुधार नीतियों और सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया एक कदम माना जा रहा है।