जिले में पांचवां स्थान प्राप्त कर अभिषेक कुमार माथुर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

May 18, 2025 - 07:52
0 72
जिले में पांचवां स्थान प्राप्त कर अभिषेक कुमार माथुर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

block-350 block-350

जिले में पांचवां स्थान प्राप्त कर अभिषेक कुमार माथुर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान कासगंज। ग्राम सिकंदरपुर वैश्य, ब्लॉक गंजडुंडवारा, तहसील पटियाली, जनपद कासगंज के निवासी अभिषेक कुमार माथुर S/O श्री भारत सिंह माथुर (शिक्षा मित्र), ने 10वीं कक्षा में नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर, गंजडुंडवारा से अध्ययन करते हुए जनपद में पांचवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अभिषेक की इस उपलब्धि के लिए भारत सेवा ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उन्हें 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। अभिषेक, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह माथुर के नाती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, स्कूल और गांव में हर्ष का माहौल है। ग्रामवासियों और शिक्षकों ने अभिषेक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User