Kasganj news जुआ खेल रहे 05 अभि0गण को अमापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Apr 01, 2025 - 20:15
0 3
Kasganj news जुआ खेल रहे 05 अभि0गण को अमापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

अमांपुर पर पुलिस द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 05 अभि0गण को किया गिरफ्तार, कब्जे से 7720 रूपये नकद एवं ताश पत्ते बरामद ।

 कासगंज पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध जुआ/सट्टे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में थाना अमांपुर पुलिस द्वारा दिनांक 31.03.2025 की देर रात हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 05 अभियुक्तगण क्रमशः 1.धनपाल पुत्र नेमीचन्द्र निवासी सालिमपुरा थाना अमाँपुर जिला कासगंज उम्र 2.जय सिंह पुत्र प्रेमसिंह निवासी कच्छेला थाना अमाँपुर जिला कासगंज 3.मूल चन्द्र पुत्र शिवराज सिंह निवासी शेरपुर थाना अमाँपुर जिला कासगंज 4.राजकुमार पुत्र दीनदयाल निवासी शेरपुर थाना अमाँपुर जिला कासगंज 5.तेज सिंह पुत्र हैतराम सिंह निवासी सरसुआ थाना सहावर जिला कासगंज को ग्राम सालिमपुर बम्बे की पुलिया के पास से थानाध्यक्ष अमांपुरसुमित त्रिपाठी जनपद कासगंज ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । जिसके कब्जे से 7720/- रुपये नगद एवं ताश पत्ते बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना अमांपुर पर मु0अ0सं0 126/25 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधि0 पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User