Kasganj news शिक्षक एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया बहिष्कार तथा कड़ा आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

Apr 01, 2025 - 20:07
0 14
Kasganj news शिक्षक एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया बहिष्कार  तथा कड़ा आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

block-350 block-350

एनपीएस एवं यूपीएस पेंशन प्रणाली का दिखा पुरजोर विरोध शिक्षक एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया बहिष्कार कड़ा आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन कासगंज मंगलवार को शिक्षक एवं कर्मचारियों ने ब्लैक डे मनाते हुए अपने हाथ में काली पट्टी बांधकर एनपीएस एवं यूपीएस पेंशन प्रणाली का पुरजोर विरोध किया

कासगंज

आपको बता दें सभी विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी पुरानी पेंशन की मांग को लेकर एक लंबे अरसे से आंदोलन करते चले आ रहे हैं लेकिन सरकार का ध्यान इस तरफ बिल्कुल भी नहीं जा रहा है जिससे कर्मचारियों एवं अधिकारियों में कड़ा आक्रोश है शिक्षक एवं कर्मचारियों ने अटेवा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आहान पर अपने तैनाती स्थल पर अपने हाथ में काली पट्टी बांधकर पेंशन प्रणाली का विरोध किया है। साथ ही साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष अटेवा योगेश यादव ने सभी शिक्षक कर्मचारियों से 1मई को दिल्ली चलने का आह्वान किया और कहा जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा किसी भी कीमत पर एनपीएस और यूपीएस स्वीकार नहीं है।इस दौरान योगेश यादव ,श्रवण कुशवाहा,मलिखान सिंह,हेमलता,विनीता, सुमन,नीरज,उमेश, दिलीप यादव हाशिम बेग,जावेद,मुनेश राजपूत, गजेंद्र यादव,राजेश यादव,राजेंद्र चतुर्वेदी,निलेश चौहान,सुनीता शाक्य,सत्यनारायण,देवेंद्र,,दीपक भारद्वाज रामकिशोर,हर्ष सोलंकी विजय विक्रम सोमेंद्र बाबू मनोज यादव राजू राज विवेक पाल राकेश कुमार नागेंद्र सिंह दिनेश चंद्र कमल सिंह सुरेन्द्र सिंह शैलेन्द्र सिंह रवि शंकर सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User