Etah News : बेर तोड़ने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी सर्वेश दीक्षित गिरफ्तार

Etah News : बेर तोड़ने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी सर्वेश दीक्षित गिरफ्तार

Feb 22, 2025 - 20:46
0 743
Etah News : बेर तोड़ने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी सर्वेश दीक्षित गिरफ्तार

block-350 block-350

पड़ोस में बेर तोड़ने गई किशोरी हुई सामूहिक दुष्कर्म का शिकार, अभियुक्त गिरफ्तार

 एटा। थाना जैथरा पर वादी द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 20 फरवरी 2025 को वादी की पुत्री पड़ोस के घेर में खड़े बेरिया के पेड़ से बेर लेने गई थी, वहां पर सर्वेश तथा मुरारी लाल दोनों ने वादी की पुत्री के साथ जबरन पकड़ कर दुष्कर्म किया है। जिसके संबंध में थाना जैथरा पर मुअसं- 40/25 धारा 70(2) बीएनएस व 5g/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी विवरण,,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण में मुकदमा उपरोक्त से संबंधित एक अभियुक्त सर्वेश दीक्षित पुत्र राजाराम दीक्षित निवासी ग्राम टिकाथर थाना जैथरा जिला एटा को आज दिनांक 22 फरवरी 2025 को काली नदी के पुल के पास से समय करीब 9.00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 पुलिस द्वारा थाना स्तर से आवश्क वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा एक अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त-सर्वेश दीक्षित पुत्र राजाराम दीक्षित निवासी टिकाथर थाना जैथरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User