Maharajganj News : एसपी ने थानेदार को थाने में बनाया दरोगा

Maharajganj News : एसपी ने थानेदार को थाने में बनाया दरोगा

Feb 09, 2025 - 09:37
0 61
Maharajganj News :  एसपी ने थानेदार को थाने में बनाया दरोगा

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश महराजगंज । पुलिस महकमा में दायित्व निर्वहन में लापरवाह जिम्मेदारों के खिलाफ एसपी सोमेन्द्र मीना का एक्शन शुरू हो गया है। तीन थानों में फेरबदल के बाद एसपी के कार्रवाई की जद में महिला थाना की एसओ मनीषा सिंह आई हैं। एसपी ने उन्हें महिला थानाध्यक्ष पद से हटाते हुए महिला थाना में एसआई बना दिया है। एसपी के तेवर देख थानाध्यक्षों में हड़कंप मच गया है।

 पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार एसपी सोमेन्द्र मीना ने जिले में कानून व्यवस्था को चौक-चौबंद बनाए रखने के लिए फेरबदल शुरू कर दिया है। महिला थाना की एसओ मनीषा सिंह को थानाध्यक्ष पद से हटाकर एसआई बना दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई राजकुमारी शुक्ला को महिला थाना का नया एसओ बनाया गया है। एसपी ने अपने पीआरओ एसआई हौसला प्रसाद को भारत-नेपाल सीमा की महत्वपूर्ण पुलिस चौकी शितलापुर का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

यहां तैनात रहे चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश गुप्ता को बरगदवा थानाध्यक्ष बनने के बाद यह खाली हुआ था। एसआई ओमप्रकाश गुप्ता भी एसपी के पीआरओ रह चुके हैं। एसपी सोमेन्द्र मीना ने बताया कि तीन उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। महिला थाना में नई महिला थानाध्यक्ष को तैनात किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User