Kasganj news तहसील सहावर में 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 02 मौके पर ही निस्तारित।

Jan 20, 2025 - 19:23
0 8
Kasganj news तहसील सहावर में 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 02 मौके पर ही निस्तारित।

block-350 block-350

शासन की मंशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सहावर में फरियादियों की सुनी शिकायतें।

गुणवत्ता एवं संवेदनशीलता के साथ करें प्रार्थना पत्रों का निस्तारण - जिलाधिकारी

तहसील सहावर में 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 02 मौके पर ही निस्तारित।

कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने तहसील सहावर के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ करें। पीड़ितों से कार्यालयों के चक्कर न लगवायें। सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ पात्रों तक अवश्य पहुंचना चाहिये। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जा, चकरोड, आपसी विवाद, उत्पीड़न, मारपीट, पैमायश कराने, दिव्यांग पेंशन एवं विद्युत प्रकरणों आदि से सम्बंधित प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न समस्याओं व शिकायतों से सम्बंधित 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिनमें 02 को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिले की तीनों तहसीलों कासगंज, सहावर एवं पटियाली में जनता की समस्याओं, शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये। तहसील सहावर में इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सहावर, मुख्य चिकित्साधिकारी, डिप्टी कलेक्टर विनोद जोशी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीएसओ, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, एसडीओ विद्युत सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, सहावर सीओ, तहसीलदार, क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User