UP योगी सरकार में चली तबादला एक्सप्रेस 31 IAS सहित 14 DM बदले

UP योगी सरकार में चली तबादला एक्सप्रेस 31 IAS सहित 14 DM बदले

Jan 17, 2025 - 09:44
0 266
UP योगी सरकार में चली तबादला एक्सप्रेस 31 IAS सहित 14 DM बदले

block-350 block-350

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन मंडलायुक्त व 14 जिलाधिकारी सहित 31 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। हाल ही में सचिव स्तर पर प्रोन्नत हुए लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और कानपुर नगर के राकेश कुमार सिंह अब मुख्यमंत्री के सचिव तथा बाराबंकी के डीएम सत्येन्द्र कुमार विशेष सचिव बनाए गए हैं।

अलीगढ़ के डीएम विशाख जी. अब लखनऊ के जिलाधिकारी होंगे। मेरठ, आगरा व अलीगढ़ में नए मंडलायुक्त के साथ ही मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बिजनौर, कानपुर नगर, बागपत, बांदा, गाजियाबाद, मेरठ, फर्रुखाबाद, बाराबंकी और सुल्तानपुर के जिलाधिकारी बदले हैं। बुलंदशहर, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बागपत, मेरठ और फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी दूसरे जिले की कमान पाने में कामयाब रहे हैं। सहारनपुर के मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद मेरठ के मंडलायुक्त बनाए गए हैं। इसी तरह, मथुरा के जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह आगरा के मंडलायुक्त और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती संगीता सिंह को अलीगढ़ के मंडलायुक्त पद का दायित्व सौंपा गया है।

 आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती सेल्वा कुमारी जे. मंडलायुक्त मेरठ सचिव नियोजन एवं महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या नरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज सुहास एलवाई सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग तथा महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के प्रभार से अवमुक्त रितु माहेश्वरी आयुक्त मंडलायुक्त आगरा सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऋषिकेश भास्कर यशोद मंडलायुक्त सहारनपुर मंडलायुक्त मेरठ शैलेन्द्र कुमार सिंह जिलाधिकारी मथुरा मंडलायुक्त आगरा चन्द्र प्रकाश सिंह जिलाधिकारी बुलंदशहर जिलाधिकारी मथुरा श्रुति अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण जिलाधिकारी बुलंदशहर।

चैत्रा वी मंडलायुक्त अलीगढ़ महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल संगीता सिंह मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना मंडलायुक्त अलीगढ़ अर्चना वर्मा विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना सूर्यपाल गंगवार जिलाधिकारी लखनऊ सचिव मुख्यमंत्री विशाख जी. जिलाधिकारी अलीगढ़ जिलाधिकारी लखनऊ संजीव रंजन जिलाधिकारी प्रतापगढ़ जिलाधिकारी अलीगढ़ शिव सहाय अवस्थी विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ अंकित कुमार अग्रवाल- जिलाधिकारी बिजनौर निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण जसजीत कौर अपर आयुक्त मेरठ जिलाधिकारी बिजनौर राकेश कुमार सिंह जिलाधिकारी कानपुर नगर सचिव मुख्यमंत्री जितेन्द्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी बागपत जिलाधिकारी कानपुर नगर ।

अस्मिता लाल अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर जिलाधिकारी बागपत नगेन्द्र प्रताप जिलाधिकारी बांदा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण जे. रीभा निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण जिलाधिकारी बांदा इंद्र विक्रम सिंह जिलाधिकारी गाजियाबाद सचिव कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद दीपक मीणा जिलाधिकारी मेरठ जिलाधिकारी गाजियाबाद डाॅ. विजय कुमार सिंह जिलाधिकारी फर्रुखाबाद जिलाधिकारी मेरठ आशुतोष कुमार द्विवेदी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद सत्येन्द्र कुमार जिलाधिकारी बाराबंकी।

 विशेष सचिव मुख्यमंत्री शशांक त्रिपाठी विशेष सचिव मुख्यमंत्री जिलाधिकारी बाराबंकी कृतिका ज्योत्सना जिलाधिकारी सुल्तानपुर विशेष सचिव राज्य कर विभाग कुमार हर्ष विशेष सचिव मुख्यमंत्री तथा विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग तथा निदेशक नागरिक उड्डयन जिलाधिकारी सुलतानपुर ईशान प्रताप सिंह विशेष सचिव मुख्यमंत्री वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग तथा निदेशक नागरिक उड्डयन के पद का अतिरिक्त प्रभार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User