कुंवर सिंह ने पत्नी के साथ छक्की ठाकुर को आपत्ति जनक हालत में देखा, और फिर क्षेत्र में ....

कुंवर सिंह ने पत्नी के साथ छक्की ठाकुर को आपत्ति जनक हालत में देखा, और फिर क्षेत्र में ....

Dec 08, 2024 - 20:11
0 571
कुंवर सिंह ने पत्नी के साथ छक्की ठाकुर को आपत्ति जनक हालत में देखा, और फिर क्षेत्र में ....

लाइफ में किसी भी रिश्ते में विश्वास बहुत जरूरी होता है। एक बार विश्वास टूट जाए, तो इंसान कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसने सुना दौड़ा चला आया। 

कुंवर सिंह दिल्ली में एक कंपनी में मजदूरी का काम करते थे। वह नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार रात को वह अचानक दिल्ली से अपने घर आ गए। उन्होंने अपने आने की किसी को जानकारी नहीं दी थी। घर पहुँचने पर उन्हें क्या देखने को मिलेगा, इसका उन्हें जरा भी अंदाज़ा नहीं था। जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला, तो उन्हें जोरदार झटका लगा। सामने का दृश्य देखकर वह बेहद गुस्से में आ गए। यह घटना उत्तर प्रदेश के जालौन की है, जहाँ एक दोहरे हत्याकांड ने सबको चौंका दिया। गाँव में इस घटना की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। गाँववालों ने तुरंत इस निर्मम हत्याकांड की जानकारी पुलिस को दी।

 पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू की। जब कुंवर सिंह ने कमरे का दरवाजा खोला, तो उन्होंने आरती (32) और छक्की ठाकुर (40) को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। आरती ने, अपने पति के घर पर न होने का फायदा उठाते हुए, छक्की ठाकुर को घर बुलाया था। दोनों के बीच बंद कमरे में प्रेम संबंध चल रहे थे, तभी कुंवर सिंह अचानक वहाँ पहुँच गए। कुँवर सिंह ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। उनका गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से पूरे गाँव में सनसनी फैल गई है।

 बाद में पुलिस ने कुंवर सिंह को पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस को बताया, “कई लोगों ने मुझे बताया था कि मेरी पत्नी का छक्की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। मैंने उससे पूछा, तो उसने मना कर दिया। लेकिन जब मैंने दोनों को एक साथ देखा, तो मेरा खून खौल उठा। मेरे पास कोई और विकल्प नहीं बचा था। गुस्से में आकर मैंने दोनों की हत्या कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User