स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला पहनाई दुल्हन हो गई बेहोश?

Apr 19, 2024 - 11:19
0 1k
स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला पहनाई दुल्हन हो गई बेहोश?

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में शादी समारोह में जयमाल के दौरान अचानक से दुल्हन बेहोश हो गई. दुल्हन के बेहोश होते ही लड़की पक्ष में हड़कंप में मच गया, तो वहीं बारातियों के बीच कानाफूसी शुरू हो गई।

बेहोश दुल्हन को परिजनों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। महोबा में भीषण गर्मी के सितम देखने को मिलने लगा है. शादी समारोह की खुशी के दौरान जयमाल के बीच में अचानक से दुल्हन बेहोश हो गई. परिजनों ने दुल्हन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

 दुल्हन के परिजनों ने बताया कि हमारी बेटी सुबह से व्रत थी और इस समय भीषण गर्मी भी पड़ रही है. शायद इसी के कारण उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ गयी. जिला अस्पताल के डॉक्टर इलाज कर रहे हैं, वह जल्द ठीक हो जाएगी। महोबा जिला अस्पताल की बेड पर लेटी नई नवेली दुल्हन को देखने के लिए बारातियों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों को अचानक दुल्हन के शादी घर से गायब होने की खबर हैरान कर रही थी।

हर एक बाराती इस बात को लेकर हैरान था कि बारात पहुंचते ही अचानक दुल्हन को लेकर परिवार वाले कहां और कैसे गायब हो गए. मगर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भीषण गर्मी से परेशान दुल्हन का इलाज देख सभी बारातियों व दुल्हन के रिश्तेदारों ने राहत की सांस ली. दरअसल, दुल्हन को डॉक्टर ने भीषण गर्मी की वजह से बेहोश होने की वजह बताई है। जबकि बराती गर्भवती होने की बजह से बेहोश हुई समझ रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User