नगर के परिषदीय विघालय में पढाता मिला किशोर, शिक्षक विहीन स्कूल की खुली पोल

Oct 24, 2024 - 08:46
0 34
नगर के परिषदीय विघालय में पढाता मिला किशोर, शिक्षक विहीन स्कूल की खुली पोल

block-350 block-350

नगर के परिषदीय विघालय में पढाता मिला किशोर, शिक्षक विहीन स्कूल की खुली पोल

वायरल वीडियो से सामने आया मामला, बीईओ ने की मौके पर की जांच 

कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के एक परिषदीय स्कूल में एक किशोर का कक्षा में नौनिहालों को पढाते वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियों में देखा जा सकता है कि एक किशोर कक्षा में कुर्सी पर बैठा और वह बच्चों को पढ़ा रहा है। जैसे ही यह वीडियों तेजी से वायरल हुआ तो नगर में शिक्षक विहीन परिषदीय स्कूलों की हालात पर चर्चा शुरु हो गई। वीडियों देख कर लोग यह कहते सुने जा सकते है कि नगर के परीषदीय स्कूलों में शिक्षक की तैनाती कब होगी। जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा। वह कहते है नगर में जो शिक्षक सेवानिवृति हो गए।

उसके बाद किसी की तैनाती नहीं हो पाई है इसलिए नगर के परिषदीय विघायल शिक्षक विहिन है नगर में आधा दर्जन से अधिक स्कूल है जिसमें सिर्फ दो ही परमानेंट है कुछ शिक्षामित्र है। कई स्कूल में जुगाड़ से शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। इस वायरल वीडियों की पुष्टी नहीं करती है। यह जांच की विषय है। इस वायरल वीडियों को स्थानीय शिक्षा विभाग ने संज्ञान में लिया है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल ने बताया कि संज्ञान में मामला है यह प्राथमिक विघाय़ल गंगादरावाजा का है। वह मौके पर पहुंचे थे जहां जांच की गई।

कि इस विघालय में एक ही शिक्षक है जिनके पास अन्य विघायल का भी चार्ज है जब शिक्षक लघुशंका के लिए गए थे तभी यह वीडियो बना लिया। किशोर के कुर्सी पर बैठने की बात पर उन्होने कहा यह संज्ञान में नही है। उन्होने ने बताया कि नगर में कुल 10 परिषदीय विघायल है। जिनमें दो शिक्षक व 4 शिक्षामित्र की नियुक्ती है। नगर में शिक्षको की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को अवगत कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User