अब 50 की सदस्यता पर बनेंगे बीजेपी के सक्रिय सदस्य

Oct 14, 2024 - 18:40
0 31
अब 50 की सदस्यता पर बनेंगे बीजेपी के सक्रिय सदस्य

block-350 block-350

अब 50 की सदस्यता पर बनेंगे बीजेपी के सक्रिय सदस्य

 फर्रुखाबाद। भाजपा ने सक्रिय सदस्यों की संख्या घटाकर आधी कर दी है। आज सोमवार को भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक की। भाजपा जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बताया 2 सितंबर 2024 से आरंभ हुई भाजपा का सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 15 अक्टूबर को समाप्त होगा।

 तीसरे चरण में सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा यह अभियान 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान में सक्रिय सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ता पार्टी द्वारा प्राप्त सक्रिय सदस्यता फॉर्म को भरकर संगठन को उपलब्ध कराएंगे। क्षेत्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा सक्रिय सदस्यता फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा। इसके उपरांत जिस कार्यकर्ता के 50 सदस्य सत्यापित हो जाएंगे वह सक्रिय सदस्य माना जाएगा इसके लिए उसे सक्रिय सदस्यता क्रमांक भी दिया जाएगा। जब अभियान का आरंभ हुआ था तब प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाने थे।

लेकिन पार्टी ने अब इस संख्या को घटाकर 50 कर दिया है इसके लिए पार्टी ने 100 रुपये का सदस्यता शुल्क रखा है। जो नमो ऐप के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को 100 रुपये पार्टी के खाते में देने होंगे। प्रत्येक मंडलों को सौ-सौ सक्रिय सदस्यता फॉर्म दिए जाएंगे। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों के मंडल अध्यक्षों से फार्म प्राप्त करके सक्रिय सदस्यता फॉर्म को पूर्ण भर के पार्टी मुख्यालय पर जमा कराए। सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद सभी मंडलों में बूथ कमेटी बनाने का कार्य आरंभ होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया सक्रिय सदस्यता अभियान में सक्रिय सदस्यों को सत्यापित करने के लिए संगठन ने इटावा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं कायमगंज के पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक को अधिकारी नियुक्त किया है। जिस कार्यकर्ता के 50 सदस्य सत्यापित हो जाएंगे वह कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य माना जाएगा। पार्टी ने सक्रिय सदस्यता के लिए अधिकतम 100 रुपये शुल्क तय किया है जो की नगद भुगतान के द्वारा नहीं बल्कि ऑनलाइन भुगतान से ही मान्य होगा। 5 नवंबर तक पार्टी के सभी सक्रिय सदस्यों की सूची जिला मुख्यालय पर चस्पा कर दी जाएगी। इसलिए इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य करें। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया।

इस अवसर पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक जिला महामंत्री सुनील रावत जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौड़ जिला मंत्री जय गंगवार जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित कमल भारद्वाज वीरेंद्र कठेरिया रश्मि दुबे अभिषेक बाथम विकास पांडे राजकुमार वर्मा रामवीर सिंह चौहान प्रदीप सिंह कृष्ण मुरारी राजपूत चित्रा अग्निहोत्री जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User