एटा में लोकसभा चुनाव के नतीजे: एटा सीट पर राजवीर सिंह हारे, सपा के देवेश शाक्य जीते

एटा में लोकसभा चुनाव के नतीजे: एटा सीट पर राजवीर सिंह पीछे, सपा के देवेश शाक्य आगे

Jun 04, 2024 - 17:47
Updated: 2 years ago
0 562
एटा में लोकसभा चुनाव के नतीजे: एटा सीट पर राजवीर सिंह हारे, सपा के देवेश शाक्य जीते
एटा में लोकसभा चुनाव के नतीजे: Surag Bureau

Etah Loksabha Results: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं, एटा लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र भाजपा के उम्मीदवार राजवीर सिंह तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 से इस सीट पर कई प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है, लेकिन अब तक राजवीर सिंह ने ही यह सीट जीती थी।

हालांकि, इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे उनके पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों के अनुसार, राजवीर सिंह काफी पीछे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार देवेश शाक्य 28 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

Read Also: Etah Loksabha: जानें क्या है राजनैतिक इतिहास और किसका है कब्जा

लोकसभा एटा पर सांसद राजवीर सिंह (प्रत्याशी बीजेपी) ठंडी सांस लें सकते है?

इस चुनाव इन उम्मीदवारों ने लड़ा चुनाव

आपको बता दें कि एटा लोकसभा सीट से कुल 10 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। बहुजन समाज पार्टी ने मोहम्मद इरफान को चुनावी मैदान में उतारा था। किसान क्रांति दल से अनुपम कुमार, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से उदयवीर सिंह, और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से वैभव मिश्रा भी उम्मीदवार थे। इनके साथ ही दानवीर, कैलाश कुमार, अशोक कुमार और अमर सिंह ने भी एटा सीट से नामांकन दाखिल किया था।

एटा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के देवेश शाक्य चुनावी मैदान में उतरे थे। दोपहर तीन बजे तक आयोग द्वारा जारी काउंटिंग के अनुसार, राजू भैया 28052 वोटों से पीछे चल रहे हैं और समाजवादी पार्टी इस सीट पर बढ़त बनाए हुए है। इस सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान संपन्न हुआ था।

एटा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के देवेश शाक्य चुनाव जीत रहे है.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User