एग्जिट पोल फर्जी , यूपी में 40 प्लस सीटें जीत रही सपा

Jun 03, 2024 - 20:42
0 31
एग्जिट पोल फर्जी , यूपी में 40 प्लस सीटें जीत रही सपा

block-350 block-350

एग्जिट पोल फर्जी , यूपी में 40 प्लस सीटें जीत रही सपा

फर्रुखाबाद। मतगणना से एक दिन पूर्व ही सपा ने एग्जिट पोल फर्जी बताकर यूपी ने 40 प्लस सीटें जीतने का दावा किया है| सपा के जिला कार्यालय आवास विकास में पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव नें बताया कि यह चुनाव करो या मरो का चुनाव है।

यह चुनाव सपा प्र्त्याशी नें नही जनता नें लड़ा है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है| भाजपा चैनलों के माध्यम से फर्जी प्रचार करा रही है| जिससे विपक्षियों पर मनोवैज्ञानिक दबाब बने| उन्होंने कहा कि उन्हें जिला प्रशासन पर पूरा विश्वास है की वह निष्पक्ष मतगणना कराएगा।

सपा के प्रदेश सचिव डा. जितेन्द्र सिंह यादव नें बताया कि यूपी में गठ्बन्धन की इस बार 40 प्लस सीटें जीत रही है। प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य नें भी विचार रखे| पूर्व मंत्री डा. सर्वेश अंबेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, विधान सभा अध्यक्ष भोला यादव आदि रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User