डीजी जेल नें सेन्ट्रल जेल का किया निरीक्षण

Jun 03, 2024 - 20:39
0 22
डीजी जेल नें सेन्ट्रल जेल का किया निरीक्षण

block-350 block-350

डीजी जेल नें सेन्ट्रल जेल का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद। डीजी जेल नें केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण कार बन रही खुली कारागार के निर्माण आदि को देखा और अवश्यक दिशा निर्देश दिये| डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री ने केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने निर्माणाधीन खुली जेल के निर्माण कार्य को परखा ।

बंदियों के रहनें की व्यवस्था की जानकारी ली| इसके साथ ही उन्होंने जेल के फार्म पर बनी गौशाला, तालाबों की व्यवस्था को देखा| उन्होंने बताया कि ओपन जेल की सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयीं है| ओपन जेल का निर्माण लगभग अंतिम चरण में है| उन्होंने बताया कि ओपन जेल की शुरू करने के लिए शासन की अनुमति का इंतजार रहेगा| फिलहाल ओपन जेल में 200 बंदियों की रखनें की व्यवस्था की जायेगी।

चुनाव आचार संहिता खत्म होनें के बाद आगामी तैयारी को पूर्ण किया जायेगा| उन्होंने सेन्ट्रल जेल के भीतर भी व्यवस्था देखी| डीजी नें बताया कि गर्मी को देखते हुए वृद्ध कैदियों को शीतल पेय पिलाने और कूलर लगाने के निर्देश दिये गये है।

 इसके साथ पार दर्शी मुलाकात, कैदियों से परिजनों की वार्ता आदि व्यवस्था को भी परखा गया है| जेल के सभी सीसीटीवी कार्य कर रहें हैं| जेल उत्पादों को और बेहतर करनें का प्रयास किया जायेगा। प्रभारी डीआईजी पीएन पाण्डेय, उपकारापाल सुरजीत कुमार आदि रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User