इटली चुनाव में पहली बार भारतीय विनोद चौधरी जानें कौन है

इटली चुनाव में पहली बार भारतीय विनोद चौधरी जानें कौन है

May 28, 2024 - 11:23
0 44
इटली चुनाव में पहली बार भारतीय विनोद चौधरी जानें कौन है

block-350 block-350

इटली चुनाव में पहली बार भारतीय। विनोद चौधरी का जन्म राजस्थान अलवर जिले के जाट बहरोड़ गांव में हुआ। वे 1988 में इटली जाकर बस गये। शुरुआत में कुछ बरस रोम व बोलोग्ना शहर में रहे।

उन्होंने अपने जीवन यापन के लिए रेस्टोरेंट में बर्तन धोये, गायों की डेयरी में काम किया। 1992 से बोर्गो सान जियाकोमो में रह रहे हैं। *** फोटो में - सिंती समुदाय के मुखिया सिन्योर लूका व उनकी पत्नी श्रीमती उर्नेल्ला से चुनावी प्रचार के दौरान विनोद चौधरी *** इस नगरपालिका के एक गांव में सिंती समुदाय के लोग भी रहते हैं। सिंती समुदाय भारतीय मूल के लोग हैं।

सिन्योर लूका आज भी हिंदी के शब्द पानी, पसीना, आंख नाक आदि बोलते हैं। यहां तक पेड़ को 'रूंख' कहते हैं। *** इटली में बोर्गो सान जियाकोमो नगरपालिका के पार्षद के लिए चुनावी मैदान में हैं। यह नगरपालिका 1970 में बनी थी। यहां विदेश से आकर बसे सौ से अधिक परिवार रहते हैं।

वे पार्टी BORGO BENE COMUNE(lista civica) के पार्षद प्रत्याशी हैं। 1863 से पहले इस नगरपालिका का नाम GABBIANO (borgo San giacomo) था। साथ ही वे पिछले तेरह बरसों (प्रत्येक सोमवार ) से इसी नगरपालिका के माध्यम से बुजुर्गों की सेवा में, स्वयं सेवी के रूप में, समर्पित भाव से सेवा करते आ रहे हैं।

विनोद चौधरी का कहना है कि मेरे सह नागरिकों का जीवन सदा जीवंत बना रहे। इसी उद्देश्य से चुनाव के मैदान में उतरा हूं। वर्तमान पार्षदों और मेयर की टीम से नगरवासी प्रसन्न नहीं हैं। यहां मतदान 8-9 जून को है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User