चौकी के सामने हो रही भागवत, दरोगा कपड़े उतार कर बैठ गया सामने

चौकी के सामने हो रही भागवत, दरोगा कपड़े उतार कर बैठ गया सामने

May 27, 2024 - 18:38
0 568
चौकी के सामने हो रही भागवत, दरोगा कपड़े उतार कर बैठ गया सामने

block-350 block-350

उन्नाव में एक दारोगा का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस चौकी के सामने भागवत कथा हो रही थी। जहां महिलाओं के सामने दारोगा अर्धनग्न हालत में कुर्सी पर अंडरवियर में बैठा हुआ था।

कथा में बैठी महिलाओं और लड़कियां को अपना मुंह घुमाकर बैठना पड़ा। दारोगा उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र की कोल्हुआगाड़ा चौकी में तैनात हैं. दारोगा की इस हरकत से महिलाएं मुड़कर बैठ गईं, इसके बावजूद उसे शर्म नहीं आई और ह इसी तरह कुर्सी पर बैठे रहा।

 इस अमर्यादित घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वीडियो में दिखाई दे रहे दारोगा का नाम रामनिवास यादव है. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने सीओ बीघापुर को जांच करने के आदेश दिए हैं, वहीं दूसरी ओर दारोगा ने वीडियो जारी कर सफाई भी दी है।

दारोगा ने कहा कि चौकी में नहाने की व्यवस्था खुले में है। इसलिए मैं जब नहाने गया और बनियान-तौलिया धुली, उतने में ही लाइट चली गई. जब लाइट चली गई तो सोचा अभी थोड़ी देर में लाइट आ जाएगी। इसलिए मैं चौकी पर पड़ी कुर्सी पर बैठ गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 1
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User