गांव के मुखिया ने पंचायत भवन में कराई देबर भाभी की शादी

गांव के मुखिया ने पंचायत भवन में कराई देबर भाभी की शादी

May 27, 2024 - 19:13
0 633
गांव के मुखिया ने पंचायत भवन में कराई देबर भाभी की शादी

block-350 block-350

पटना। भाभी और देवर का रिश्ता बेहद अनमोल होता है. वहीं इस दौर में कुछ ऐसे भी लोग रह रहे हैं, जो इस रिश्ते को बदनाम कर दिए हैं. आपने तो कई बार सुना ही होगा कि भाभी और देवर ने शादी कर ली।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मैं ऐसा क्यों बोल रहा हूं. दरअसल, जो मामला सामने आया है, ये जो मामला है, वो बिहार के रोहतास का है. जहां देवर और भाभी को एक दूसरे से प्यार हो जाता है, फिर गांव का मुखिया दोनों की शादी करा डालता है। दरअसल, ये तब हुआ जब पति घर पर नहीं रहता था. बता दें कि पति के घर पर न रहने के वजह से दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है।

वहीं पति को इसकी जानकारी भी नहीं थी कि उसके पीठ पीछे ये सब चल रहा होगा। जब पति छुट्टी हुई, तो वो अपने घर आया. रात में दोनों पति और पत्नी एक साथ सोए हुए थें, जब आधी रात को पति का नींद खुली, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी बिस्तर पर नहीं है। पत्नी को खोजते-खोजते पति अपने छोटे भाई के कमरे में जा पहुंचा. फिर उसने जो देखा तो उसके रोगटें खड़े हो गए।

उसने देखा कि पत्नी उसके छोटे भाई के साथ सोई हुई है। जब पति ने ये सब देखकर इस का विरोध किया, तो दोनों ने साथ रहने के लिए बोला. वहीं इस मामले को पति ने गंभीरता से लेते हुए पूरी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाना बुलाया।

मामले की छानबीन करने के बाद, मामला संबंधित पंचायत के मुखिया को सौंप दिया गया। वहीं मुखिया ने पंचायत भवन पर दोनों यानी की देवर और भाभी की शादी करा डाली। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User